गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 12 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

 गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई - 12 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार


सागर जिले के गढ़ाकोटा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर एक अहम सफलता अपने नाम की है।


पुलिस अधीक्षक सागर विकास कुमार साहवाल के निर्देश पर जिले भर में वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कार्यवाही के तहत गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी महेंद्र पिता भोलाराम गढ़रिया निवासी हरदौड़ थाना गढ़ाकोटा को दबोच लिया।

महेंद्र पिता भोलाराम गढ़रिया निवासी हरदौड़ थाना गढ़ाकोटा को दबोच लिया।


बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ साल 2013 में न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से आरोपी पुलिस और अदालत की कार्यवाही से बचता हुआ लगातार फरारी काट रहा था।



12 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर था आरोपी


12 वर्षों तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहने वाले इस आरोपी को गिरफ्तार करना स्थानीय पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की।


जैसे ही पुख्ता सूचना मिली, तत्काल घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्यवाही की गई।



कानून के शिकंजे से बचना नामुमकिन 


थाना प्रभारी ने कहा कि वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण सफलता है और आगे भी ऐसे सभी फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की है कि अगर गांव या शहर में किसी वारंटी या फरार आरोपी की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कानूनी कार्यवाही की जा सके।


इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कानून के शिकंजे से बचना नामुमकिन है, चाहे कितने भी साल बीत जाएं।


आरोपी 304-B और 498-A के मामले में था फरार


जानकारी के अनुसार, आरोपी महेंद्र पिता भोलाराम गढ़रिया के खिलाफ 498A और 304B जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। वह साल 2013 से फरार चल रहा था।


गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस का वारंटियों के खिलाफ चल रहा अभियान और भी तेज हो गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.